पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

भाजपा ने सुजानपुर से मौजूदा विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भोआ (अनुसूचित जाति) से सीमा कुमारी, पठानकोट से अश्वनी शर्मा, उत्तरी जालंधर से के.डी. भंडारी और दसुया से सुखजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दीनानगर (अनुसूचित जाति) से वी.डी. धुपद, अमृतसर से राकेश गिल, मध्य अमृतसर से तरुण चुघ, पूर्वी अमृतसर से राजेश हनी और मुकेरियां से अरुणेश शकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इनके अलावा होशियारपुर, मध्य लुधियाना, पश्चिमी लुधियाना, उत्तरी लुधियाना, फिरोजपुर शहर, अबोहर और राजपुरा से भी भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493