पंजाब : शाह ने मतदाताओं से समर्थन मांगा

जालंधर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की पूर्व संप्रग सरकार पर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए लोगों से देशभर में भाजपा की सरकारें बनाने की अपील की।

जालंधर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की पूर्व संप्रग सरकार पर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए लोगों से देशभर में भाजपा की सरकारें बनाने की अपील की।

शाह ने यहां 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए एक रैली में कहा, “समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता पंचायतों से लेकर संसद तक हो। पंजाब इस दिशा में शुरुआत करने के लिए उपयुक्त राज्य है।”

शाह ने कहा कि जहां तक पंजाब में सत्ताधारी भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन का सवाल है, यह कोई सामान्य गठबंधन नहीं है, बल्कि यह धर्मनिरपेक्षता का एक प्रतीक है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्ध्यिों पर उंगली उठाए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शाह ने कहा, “मौजूदा राजग सरकार ने पूर्व की संप्रग सरकार की तुलना में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है। संप्रग सरकार 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले के लिए बदनाम है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी पार्टियां और नेता नियंत्रण रेखा के पास देश के दुश्मनों के खिलाफ 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात की गई सर्जिकल कार्रवाई से और आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा से परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में 2007 से सिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार सत्ता में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493