पंजाब : सड़क दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चों की मौत

चंडीगढ़, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के होशियापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप के एक स्कूली बस से आमने-सामने की टक्कर में तीन स्कूली बच्चों और बस चालक की मौत हो गई।

आलू से लदी जीप-स्कूल बस के चालक वाले हिस्से से टकराई। इस हादसे में पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हाजीपुर-दसूहा मार्ग पर हुई।

हादसे में मरने वालों में जुड़वा भाई-बहन और एक अन्य छात्र है। तीनों बच्चे होशियारपुर जिले के तलवारा शहर से हैं। इसमें स्कूल बस के चालक रंजीत सिंह की भी मौत हो गई।

बस में सवार अन्य छात्र घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें दसूहा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल बस करीब 15 बच्चों को दसूहा के निकट जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ले जा रही थी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से कहा कि जीप तेज रफ्तार में थी और एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रही। इसी दौरान वह विपरीत दिशा से आ रही स्कूल बस से टकरा गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493