चंडीगढ़, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जगराओं कस्बे के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली के एसयूवी से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और आम आदमी पार्टी (आप) का एक उम्मीदवार घायल हो गया।
हादसा जगराओं-जालंधर राजमार्ग पर घने कोहरे की वजह से हुआ।
मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक गुरविंदर सिंह के रूप में की गई है।
आप उम्मीदवार, सरबजीत कौर मनुके को मोगा शहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में चोट आई है।
उल्लेखीय है कि एसयूवी में उनके साथ बैठे चार समर्थकों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि स्कोर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारा, जिसके कारण वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
dharmpath.com dharmpath