पंजाब सीमा पर मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब में गुरदासपुर सेक्टर के जरिये भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को सतर्क सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया, “सीमा चौकी पहारिपुर पर तैनात जवानों ने सुबह करीब 6.30 बजे एक घुसपैठिये को गोली मार दी।”

प्रवक्ता ने कहा, “घुसपैठिये को कई बार चुनौती दी गई थी, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाश जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493