पंजाब, हरियाणा में बारिश के बाद कोहरा छाया

चंडीगढ़, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को एक बार फिर हल्के से घना कोहरा छाया रहा।

इन क्षेत्रों में एक दिन पहले ही बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अमृतसर और जिले के अन्य हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई है।

लुधियाना में कोहरे की स्थिति थोड़ी बेहतर रही और यह 750 मीटर रही।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में घना कोहरा रहा। यहां दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई।

चंडीगढ़, करनाल, पटियाला और अंबाला में सोमवार सुबह धूप निकली।

अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई।

चंडीगढ़ में 8.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि हवाईअड्डा क्षेत्र में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने आगामी दिनों में सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493