पंजाब, हरियाणा में बारिश से तापमान में गिरावट

चंडीगढ़, 24 मई (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश ने पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई है।

मौसम विभाग ने शनिवार तक दोनों राज्यों के कई इलाकों में हल्की से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश होती रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही और आसमान में बादल छाए रहे।

चंडीगढ़ की रहने वाली दीपिका ओहरी ने कहा, “बारिश ने झुलसा देने वाली गर्मी से बहुत राहत दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493