पंजाब, हरियाणा में बेमौसम की बारिश से फसलें बर्बाद

चंडीगढ़, 13 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बेमौसम की बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

दोनों राज्यो में बारिश शुक्रवार शाम शुरू हुई थी, जो रविवार तक जारी रही। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं के अतिरिक्त अन्य फसल एवं सब्जियां भी प्रभावित हुई हैं।

पंजाब कृषि विभाग ने आईएएनएस को बताया, “कई जिलों में फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हमारे क्षेत्र अधिकारी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।”

बारिश और हवाओं की वजह से अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, फरीदकोट, मोगा और फाजिल्का जिलों में गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर जिलों में शनिवार को 30 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अमृतसर के एक किसान आत्म सिंह ने बताया, “इस बेमौसम की बारिश ने गेहूं, सब्जियों और अन्य फसलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार को बारिश से प्रभावित हुए किसानों के लिए तुरंत मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। अन्यथा किसानों पर भारी कर्ज चढ़ जाएगा।”

अधिकारियों ने बताया, हरियाणा, अंबाला, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र जिलों में में खड़ी फसल क्षतिग्रस्त हो गई है।

पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्य देश में गेहूं और धान की 60 प्रतिशत से अधिक आपूर्ति करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493