पंजाब, हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश के बाद धूप निकली

चंडीगढ़, 25 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में लगातार तीन दिन बारिश होने के बाद मंगलवार को दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में निकली धूप से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

ज्यादातर जगहों में आसमान साफ हैं।

पंजाब और हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में और सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई।

बारिश के चलते हुई घटनाओं में दोनों राज्यों में पांच लोगों की मौत होने की खबर है।

खराब मौसम के चलते बदत्तर हालात की वजह से पंजाब सरकार ने मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।

भारी बारिश के चलते पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में बाढ़ की स्थिति होने से कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पोंग और भाखड़ा बांध का पानी खतरे के निशान के करीब होने के चलते अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रेदश में स्थित पोंग बांध से मंगलवार को पानी छोड़ा जा सकता है।

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की यमुना नदी में उफान होने के कारण अधिकारियों ने हरियाणा के यमुनानगर जिले के हाथीकुंड बांध से पानी छोड़ा।

बारिश के कारण अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान आठ से 11 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

चंडीगढ़ में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493