पंजाब, हरियाणा में हजारों की संख्या में लोगों ने किया योग

चंडीगढ़, 21 जून (आईएएनएस)। पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लिया।

चंडीगढ़ में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 17 प्लाजा में किया गया जहां कई लोगों ने योगासन का प्रदर्शन किया। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर भी समारोह में शामिल हुए।

हरियाणा के रोहतक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सैकड़ों लोगों का नेतृत्व किया जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी भाग लिया।

हरियाणा सरकार के मंत्रियों ने अन्य जिलों के मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार है, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और भटिंडा शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

साल 2016 में द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में चंडीगढ़ मुख्य स्थल था जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के प्रतिष्ठित आईकॉनिक मॉल में आयोजित समारोह में हजारों की तादात में उत्साही लोगों का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493