पंजाब-हरियाणा होली की मस्ती में डूबा

चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। पूरे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में युवकों को गुरुवार को मोटरसाइकिलों, कारों और यहां तक कि ट्रैक्टरों पर होली की मस्ती में डूबे देखा जा रहा है।

यहां से 85 किलोमीटर दूर सिखों के पवित्र शहर आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला त्यौरार के आखिरी दिन हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं।

निहंग समुदाय के सदस्य अपने पारंपरिक परिधान में निकले। उनमें से कई बहुत सारे समान लगे भारी पगड़ी और कपड़े पहने थे।

होला मोहल्ला उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मोहल्ला जुलूस होता है। वह जुलूस भी निकला। इस अवसर पर पारंपरिक हथियारों और मार्शल आर्ट ‘गदका’ का आयोजन इस अवसर की विशेषता रही।

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और अन्य जगहों पर भी होली जमकर खेली गई।

हरियाणा में लोगों पहले पूजा की और बाद में विभिन्न जगहों पर होली खेली।

विशेषकर ग्रामीण इलाकों में कुछ महिलाओं को लठमार होली खेलते देखा गया।

भिवानी, रोहतक, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, हिसार और अन्य जगहों पर भी होली मनाई गई।

चंडीगढ़ में सैकड़ों युवकों को दोपहिया वाहनों, कारों और परिवहन के अन्य साधनों से घुमते हुए होली मनाते देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493