पटना के व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े पटना के नामी व्यवसायी गुंजन खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके कार चालक को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर स्थिति में स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना के रहने वाले बड़े कारोबारी गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका (45) अपनी कार से पटना से हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपने कार्टन कारखाना पहुंचे थे। कारखाना के सामने मुख्य द्वार पर जैसे ही गुंजन अपनी कार से बाहर निकल रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से उन पर गोलीबारी कर दी।

इस घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गुंजन पटना में दवा और अस्पताल व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493