पटना के होटल में शराब पीते 7 गिरफ्तार

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में सात लोगों को शराब पीते हुए पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में से छह गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पनाश होटल के कमरा संख्या 308 में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब पीते सात लोगों को को गिरफ्तार किया। इस कमरे से शराब की एक बोतल और शराब की दो खाली बोतलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह गुजरात के जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कानुपर के व्यवसायी हैं, जो पटना किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये सभी व्यवसायी मुंबई में इकट्ठे हुए थे और वहीं शराब खरीद ली थी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब का निर्माण, बिक्री या इसे पीना प्रतिबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493