पटना बालिका आवासगृह से फरार सातवीं लड़की भी बरामद

पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना के मोकामा बालिका आवासगृह से फरार सातवीं लड़की को भी मंगलवार की रात मधुबनी जिला के जयनगर से बरामद कर लिया गया है।

पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना के मोकामा बालिका आवासगृह से फरार सातवीं लड़की को भी मंगलवार की रात मधुबनी जिला के जयनगर से बरामद कर लिया गया है।

इससे पहले फरार सात लड़कियों में से छह लड़कियों को दरभंगा से बरामद कर लिया गया था।

पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मोकामा स्थित स्वयंसेवी संस्था नाजरथ सोसाइटी द्वारा मोकामा में चलाए जा रहे बालिका आवासगृह से फरार सात लड़कियों में सातवीं लड़की को मधुबनी के जयनगर से बरामद कर लिया गया है। लड़की के साथ तीन लड़के भी साथ थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले फरार छह लड़कियों को दरभंगा के गंगौली गांव से बरामद किया गया था।

उल्लेखनीय है कि मोकामा स्थित स्वयंसेवी संस्था-नाजरथ सोसाइटी द्वारा मोकामा में चलाए जा रहे बालिका आवासगृह से सात लड़कियां शुक्रवार की रात आवासगृह के बाथरूम की ग्रिल काटकर फरार हो गई थी।

मधुबनी से बरामद लड़की को मुजफ्फरपुर आवासगृह यौन शोषण मामले में प्रमुख गवाह बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493