पटना : बेउर जेल में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के आदर्श बेउर कारा (जेल) में मंगलवार तड़के की गई छापेमारी में विभिन्न कैदी वार्डो से सात मोबाइल फोन, चार्जर और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और पुलिस जवान बेउर जेल पहुंचे और घंटों तलाशी अभियान चलाया।

मनु महाराज ने बताया कि इस छापेमरी में सात मोबाइल फोन, चार्जर, नशीले पदार्थ और कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक नक्सली वॉर्ड से एक नोटबुक भी बरामद की गई है, जिसमें कई लोगों के नाम और पते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह सारा सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि बेउर जेल में कई खूंखार नक्सली और अपराधी बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493