पटना में जमीन खाली कराने पर हंगामा, 12 पुलिसकर्मी चोटिल

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के दीघा स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड की आवंटित जमीन अधिग्रहित कराने को लेकर शनिवार को पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर टकराव हुआ। इस क्रम दोनों ओर से हुए पथराव में कम से कम 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, पटना के दीघा रोड स्थित आवास बोर्ड की अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने पहुंची पुलिस बल को लोगों का विरोध का सामाना करना पड़ा। इस बीच पुलिस की कार्रवाई के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पथराव करने लगे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पथराव से 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

लोगों का कहना है कि आवास बोर्ड अधिग्रहण करना चाहता है, तो नए सिरे से अधिग्रहण करने व नए मूल्य से मुआवजा देना होगा। इस बीच आकोशित लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस को उपद्रवियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, तब जाकर लोग हटे।

पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सुहर्ष भगत ने बताया कि छह एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली गई है, अन्य किसी जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। फिलहाल हालात काबू में हैं।

उल्लेखनीय है कि आवास बोर्ड ने सीमा सशस्त्र बल को ढाई एकड़, सीबीएसई को ढाई एकड़ और राजीव नगर थाना के भवन निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493