नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जाली नोटों का रैकेट चलाने वाले एक व्यक्ति को पटना में गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली व पटना पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत अखुजाम खान नामक इस व्यक्ति को सोमवार रात पटना के राजीव नगर से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने 17 फरवरी को उसके साथियों संजीव और अरविन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर किया था। पुलिस को इनके पास से 6 लाख मूल्य के 100 रुपये के नकली नोट मिले थे।”
उन्होंने कहा, “अखुजाम खान का ध्यान कम मूल्य के नोटों को छापने पर था क्योंकि उसे पता था कि इन दिनों 100 रुपये के नोटों की अधिक मांग है। उसने छह लाख के नकली नोट संजीव को सप्लाई किए थे।”
dharmpath.com dharmpath