पटना में दंपत्ति की गला दबाकर हत्या

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पी़ एऩ टी कॉलोनी के एक घर से पुलिस ने रविवार को वृद्घ दंपत्ति का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पी़ एऩ टी कॉलोनी स्थित एक मकान से वृद्घ दंपत्ति का शव बरामद किया गया है ।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतकों की पहचान विपिन बिहारी दास (71) और उनकी पत्नी सविता शर्मा (65) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक विपिन बिहारी दास बेगूसराय के बखरी स्थित सलोनी मठ के महंत थे और पटना के ‘सलोनी कुंज’ नाम के मकान में रहते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद का मामला मानकर पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493