पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके से बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से 4़ 22 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बाईपास इलाके के नंदगोपाल छपरा क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और हथियार के बल पर वहां रखे 4़ 22 लाख रुपये लूट लिया। इस क्रम में विरोध करने पर पंप के प्रबंधक के साथ मारपीट भी की गई और गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चार थानों के पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने दावा किया कि लुटेरों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath