पटना में युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि युवती इंदौर की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती की पहचान इंदौर की सृष्टि जैन के रूप में हुई है। वह 23 जनवरी की रात से जक्कनपुर थाना के सामने स्थित एक होटल में रूकी हुई थी। उसी दिन वह पटना पहुंची थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “युवती सोमवार को एक ऑटो से कहीं जा रही थी, तभी कृषि फॉर्म के सामने बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। युवती के बैग से 23 जनवरी की पटना की फ्लाइट का टिकट तथा सोमवार को इंदौर जाने वाली ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है।”

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी तथा उस होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रही है, जहां युवती ठहरी हुई थी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती की सुबह दो युवकों के साथ कहासुनी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493