पटना में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन शुरू

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के छठे सम्मेलन का शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में शुभारंभ हो गया। इस सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

पटना के ज्ञान भवन में सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं। ।

दो दिवसीय सम्मेलन में ‘विकास एजेंडा में संसद की भूमिका’ और ‘विधायिका और न्यायपालिका-लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण स्तंभ’ विषयों पर चर्चा होगी।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 18 फरवरी को बिहार विधानसभा में आयोजित किए जा रहे समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

गौतलब है कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र पूर्व में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ एशिया क्षेत्र का भाग था लेकिन सात सितंबर 2004 से यह स्वतंत्र क्षेत्र बन गया। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के भारत क्षेत्र में भारत संघ शाखा (भारत की संसद) और 31 राज्य, संघ राज्य क्षेत्र शाखाएं हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन दो साल में एक बार किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493