पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को विषाक्त भोजन खाने से 21 लोग बीमार हो गए। सभी पीड़ित व्यक्तियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मालपुर महादलित टोला में अशाढी पूजा के मौके पर टोला के लोगों ने मांस खाया था। खाना खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी लोगों ने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में सभी को खुशरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के मुताबिक सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है तथा खतरे से बाहर हैं। पीड़ित लोगों में 13 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी पीड़ित महादलित परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath