पटना में सीआरपीएफ जवान की गला रेतकर हत्या

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जवान का शव मंगलवार को मोकामा बाइपास के किनारे खाई से बरामद किया गया है। जवान औरंगाबाद जिले में तैनात था और वर्तमान समय में छुट्टी पर था।

पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की 153 वीं बटालियन का जवान अरूण कुमार वर्तमान समय में औरंगाबाद में कार्यरत था और पिछले दो महीने से अवकाश पर घर आया था। सोमवार की देर शाम अपने घर मोकामा से औरंगाबाद जाने के लिए निकला था।

मंगलवार की सुबह मोकामा बाईपास के किनारे एक गड्ढे से जवान का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवान की हत्या गला काट कर की गई है। जवान अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, परंतु हत्या के पीछे अवैध संबंध भी कारण हो सकता है। पुलिस प्रत्येक कोणों पर जांच कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493