पटना में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में शनिवार को पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस मामले में संलिप्त दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना के शास्त्री नगर पुलिस थाना की एक टीम ने शनिवार तड़के शेखपुरा इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी की और वहां सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में इस रैकेट का सरगना धर्मेद्र कुमार भी शामिल भी है, जो ऐसे अपराधों में इससे पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि यह रैकेट एक किराए के फ्लैट पर चल रहा था। यहां से पुलिस न कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह बात भी प्रकाश में आई है कि यहां बिहार से बाहर, नेपाल और पश्चिम बंगाल की लड़कियों को भी लाया जाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493