पटना : सड़क दुर्घटना में मौत से भड़की हिंसा

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच छात्रों की मौत से स्थानीय ग्रामीणों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।

यह जानकारी पुलिस ने दी।

इस दुर्घटना में सात छात्र घायल भी हो गए हैं। ये सभी छात्र अपनी कोचिंग कक्षाओं के लिए ऑटोरिक्शा से सीवान जा रहे थे, तभी सीवान में टिरभेरिया गांव के पास एक कार ने इस ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।

जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों की मौत से गुस्से में आए हजारों लोगों ने सड़कें जाम कर दी। इन्होंने सिवान सदर अस्पताल में तोड़फोड़ कर आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी, जिनमें छह एंबुलेंस भी शामिल थी। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला भी किया और उन पर पत्थर फेंके।

पुलिस के मुताबिक, “इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर युवा थे, जो हिंसक हो गए। जब इन्हें पता चला कि अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों के इलाज के लिए चिकित्सक मौजूद नहीं है और अन्य स्टाफ घायलों के इलाज में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल परिसर में खड़े वाहनों में आग लगा दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493