पटना से अगवा व्यवसायी बंधु लखीसराय से बरामद

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में पटना हवाई अड्डा से शुक्रवार को अपहृत दिल्ली के मार्बल व्यवसायी के दोनों बेटों को पुलिस ने बुधवार को राज्य के लखीसराय जिले के कजरा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली के बदरपुर बर्डर के सेक्टर आठ में रहने वाले कारोबारी बाबूलाल शर्मा के अपहृत दोनों बेटे कपिल और सुरेश को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इन दोनों को अगवा कर कजरा की पहाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कपिल और सुरेश शुक्रवार शाम पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे। उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। किसी परिचित के कहने पर ही दोनों पटना किसी कारोबार के सिलसिले में आए थे।

पटना के हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। व्यवसायी बंधुओं के रिहा करने के एवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493