पठानकोट : भारत ने पाकिस्तानी रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताया

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पठानकोट हमले को लेकर पाकिस्तानी रिपोर्ट को भारत ने मंगलवार को पूरी तरह ‘मनगढ़ंत कहानी’ बताकर खारिज कर दिया।

पठानकोट वायुसेना अड्डे पर किए गए हमले की जांच करने पाकिस्तान से आए संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने वापस जाकर इसे भारत द्वारा रचा गया ड्रामा बताया था।

सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तान ने जो रिपोर्ट जारी किया है। वह पूरी तरह मनगढं़त कहानी है। जबकि भारत में संयुक्त जांच दल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विस्तृत साक्ष्य और रिपोर्ट मुहैया कराए थे।”

सूत्रों ने कहा, “चूंकि जेआईटी ने पाकिस्तानी कानूनों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा देश से बाहर किए गए अपराध की छानबीन की थी। पठानकोट हमले में पाकिस्तानी नागरिकों की भूमिका ही स्वत: प्रमाण है।”

एनआईए के प्रवक्ता संजीव सिंह ने आईएएनएस को बताया, “हमने पांच सदस्यीय दल को हर तरह की जानकारी दी थी। न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही खबर में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी जा रही है। हमने इस मामले में अभी तक किसी पाकिस्तानी अधिकारी से बात नहीं की है।”

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात को एनआईए के अधिकारी तंजील अहमद की हत्या कर दी गई जो दिखाता है कि भारतीय प्रशासन इस हमले से जुड़े जानकारियों को दबाना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493