पठानकोट में संदिग्ध बैग मिलने के बाद अलर्ट

चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। पठानकोट जिले में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इस बैग में सेना की वर्दी रखी हुई थी।

चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। पठानकोट जिले में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इस बैग में सेना की वर्दी रखी हुई थी।

पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार तड़के जिले में विशेष रूप से भारतीय सैन्यअड्डे के पास तलाशी अभियान शुरू किया।

जिले में यह लावारिस बैग शनिवार रात को मिला।

पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि बैग की जांच की जा रही है।

पठानकोट में पिछले साल जनवरी में सैन्यअड्डे पर हुए हमले और गुरदासपुर के दीनानगर में जुलाई 2015 में हुए आतंकवादी हमले के बाद से सीमा से सटे जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में अलर्ट जारी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493