पठानकोट हमला मामले में पाकिस्तान भेजेगा अपनी टीम : रिजिजू

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वह पठानकोट वायुसेना केंद्र पर आतंकवादी हमला मामले की जांच में मदद के लिए एक दल भेजेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्ताविक यात्रा के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

रिजिजू ने लोकसभा में कहा, “भारत ने पठानकोट हमले से संबंधित सभी सबूतों को पाकिस्तान को सौंप दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है और एक दल को भारत भेजने का निर्णय लिया है। पहली बार पाकिस्तान ने कार्रवाई की शुरुआत की है।”

उन्होंने हालांकि कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक यात्रा का विवरण जैसे तारीख व दल में कितने सदस्य होंगे, इसका ब्यौरा नहीं दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्य अश्विनी कुमार के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। भारत सहयोग करने के लिए तैयार है।”

उन्होंने कहा, “हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान सरकार सेना के हिसाब से चलती है। इसलिए उन्हें सबूत सौंपने का क्या फायदा। वे तो भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते ही नहीं हैं।”

इससे पहले, एक और सवाल का जवाब देते हुए रिजिजू ने सदन में कहा कि पंजाब के सीमांत इलाकों से घुसपैठ रोकने के लिए सरकार हर संभव उपाय कर रही है।

उन्होंने कहा, “पठानकोट व दीनानगर हमलों के बाद पंजाब के सीमांत इलाकों से घुसपैठ रोकने का हम हर संभव उपाय कर रहे हैं। सीमांत इलाकों में लगभग 12 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा बाड़ नहीं है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मदद से हम इन इलाकों को ज्यादा सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब पुलिस के संपर्क में है और घुसपैठ रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493