पठानकोट हमले के बाद हिमाचल में सुरक्षा बढ़ाई गई

शिमला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पठानकोट स्थित वायुसेना ठिकाने पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर शनिवार को पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर के साथ लगी राज्य की सीमा पर मौजूद प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमने विशेष रूप से राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है।”

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

हिमाचल के चंबा और कांगड़ा जिले पंजाब के पठानकोट के साथ एक लंबी सीमा साझा करते हैं।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने शनिवार को पठानकोट स्थित वायुसेना ठिकाने पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493