प्रभारी जिलाधिकारी केदार नाथ सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए जनपद के लिए अतिरिक्त लक्ष्य 7069 है, जिसमें अल्पसंख्यक 1767, अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति के 2121 तथा पिछड़ा/सामान्य 3181 लोगों को पेंशन आवंटित हुआ है।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त लक्ष्य की पूर्ति, वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 14-15 एवं 15-16 में चयनित डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित ग्रामों तथा राज्य पोषण मिशन द्धारा चयनित ग्रामों से किया जाएगा।
सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी के हवाले से बताया कि समाजवादी पेंशन योजना अन्तर्गत बेस लाईन सर्वेक्षण का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में आशा/ए.एन.एम./ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब तक 12225 लाभार्थी परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। डाटा एंन्ट्री की कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। सत्यापन कर्ता को प्रत्येक लाभार्थी का आधार नम्बर अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया है। अब तक 10111 लाभार्थियों को आधार नम्बर से लिंक किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath