पड़ोसी मुल्क से लगातार हो बातचीत : बासित

लखनऊ , 11 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने यहां सोमवार को कहा कि भारत को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ लगातार बातचीत करनी चाहिए। इसी से सीमा पर अमन-चैन बहाल होगी।

लखनऊ में फिक्की के एक कार्यक्रम में उद्योग जगत से मुखातिब अब्दुल बासित ने माना कि कहीं पर भी शांति सिर्फ बातचीत से ही हासिल की जा सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बातचीत होनी चाहिए। दोनों मुल्कों में चीजें एक रात में नहीं बदल सकतीं।

उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के लोगों को आसानी से वीजा मिलना चाहिए और कारोबार बढ़ाना चाहिए। सीमित कारोबार से बात बनने वाली नहीं है, इससे एक कदम आगे जाना होगा। साथ ही इसे बगैर रुकावट के जारी भी रखना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493