पणजी विधायक, महापौर और पूर्व उप-महापौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

पणजी, 1 जून (आईएएनएस)। पणजी के कांग्रेस विधायक, महापौर और पूर्व उप-महापौर पर शनिवार को राज्य की राजधानी में एक कैसीनो कार्यालय के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा।

कांग्रेस विधायक अटानासियो मोनसेरेट ने कहा है कि यह अभियान एक सार्वजनिक स्थान पर चला और उस समय कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।

एक कैसीनो कार्यालय के सामने के हिस्से को तोड़े जाने का विरोध कर रही एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस में पणजी के विधायक अटानासियो मोनसेरेट, महापौर उदय मडाइकर और पूर्व उप-महापौर यश पारेख के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की।

महिला ने आरोप लगाया कि विध्वंस का विरोध करने के दौरान उसके साथ तीनों लोगों ने छेड़छाड़ की।

गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “पणजी के पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई है। हमने शुरुआती जांच शुरू कर दी है।”

भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 354 (अपमानजनक हरकत), 504 (शांति भंग) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पत्रकारों से बात करते हुए, मोनसेरेट ने कहा कि वह केवल कैसीनो परिसर के बाहर पणजी शहर में निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान का निरीक्षण कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493