पतंग उड़ाते घायल हुईं अदिति

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर धारावाहिक ‘गंगा’ में अभिनेत्री अदिति शर्मा को पतंगबाजी की चैम्पियन के रूप में दिखाया जा रहा है, लेकिन अपनी वास्तविक जिंदगी में वह अपने इस किरदार से बिल्कुल उलट हैं। एक दृश्य की शूटिंग के दौरान अदिति का हाथ और पैर पतंग के मांझे से कट गया।

दृश्य के मुताबिक, अदिति को एक चैम्पियन की तरह पतंग उड़ानी थी, लेकिन हकीकत में वह मांझे से जख्मी हो गईं।

अदिति ने एक बयान में कहा, “आपको लगता होगा कि मारधाड़ के दृश्य के दौरान ही किसी को चोट लग सकती है, लेकिन इससे सभी को पता चल गया कि एक पारिवारिक नाटक की शूटिंग के दौरान भी चोट लग सकती है। चोट इतनी ज्यादा भी नहीं लगी थी, लेकिन मैं अब अच्छी पतंग उड़ाने लगी हूं।”

अदिति इस धारावाहिक में ‘गंगा’ का किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493