पति की गोली से घायल विवाहिता की मौत

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को हुई घटना के बाद पुलिस अभी तक घटना दबाने में जुटी है। वहीं, थाना प्रभारी काकोरी ने घटना होने से ही इंकार करते हुए कहा कि हमारी जानकारी में मामला नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

थानाक्षेत्र के हलुआपुर गांव में लक्ष्मीनरायण अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है उसके अन्य महिलाओं से अवैध सम्बन्ध हैं। बुधवार की रात उसकी 40 वर्षीय पत्नी राजरानी ने प्रेमिका से मिलने से रोका तो लक्ष्मीनरायण ने उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसे गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी सांसे थम गयी।

सूत्रों के अनुसार दो दिनों तक पुलिस घटना को दबाने में जुटी रही और जानकारी होने से इनकार करती रही। वहीं थाना प्रभारी काकोरी ने घटना की जानकारी होने से मना करते हुए शिकायत आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493