पति की मौत के सदमे से उबर नहीं सकी हैं क्रिस्टल हैरिस

सिडनी, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्लेबॉय के संस्थापक हग हेफनर की विधवा क्रिस्टल हैरिस अपने पति की मौत का गम अभी भी नहीं भुला पाई हैं। उनका कहना है कि वह हर दिन उन्हें याद करती हैं।

हेफनर का पिछले साल सितम्बर में निधन हो गया था।

31 वर्षीय हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया के द संडे टेलीग्राफ स कहा, “मैं उन्हें हर दिन याद करती हूं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने मुझे प्यार करना सिखाया। उन्होंने मुझे दयालुता सिखाई। वह सभी के साथ विनम्र थे और बिना इस सवाल के कि आप कौन हैं, सभी का अपने घर में स्वागत करते थे।”

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, हैरिस ने कहा कि उनकी मौत के बाद से उन्हें कभी गुड़ियों की तरह सजने संवरने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि यह सब प्लेबॉय की छवि का एक हिस्सा था।

उन्होंने कहा, “मैं अब अपने बारे में ज्यादा जानने लगी हूं, जो काफी जमीन से जुड़ी हुई है, कम मेक अप का प्रयोग करती है। इसलिए मुझे अब ज्यादा सहज महसूस होता है।”

हैरिस को हेफनर के अंतिम सालों में उनकी मजबूती का स्तंभ माना जाता था और वह उनकी ढलती उम्र में उनके साथ पूरी तरह से खड़ी रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493