सियोल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा उत्तर कोरिया के 22 खिलाड़ियों को अगले महीने पेयोंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने की इजाजत देने के फैसले की सराहाना की है।
उत्तर कोरिया के खिलाड़ी शीतकालीन ओलम्पिक में तीन खेलों और पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सियोल ने इस बात पर जोर दिया था कि उत्तर कोरिया के इन खेलों में हिस्सा लेने से दोनों देशों के बीच शांती वार्ता का आधार बनेगा। सियोल के इस प्रस्ताव को मानते हुए इन खेलों में कोरिया की एक संयुक्त टीम उतारने की मंजूरी दे दी है।
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के मुताबिक, “दोनों देशों की एक संयुक्त टीम उतारने से उत्तर कोरिया को पेयोंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने का मौैका मिलेगा।”
उत्तर कोरिया के इन खेलों में हिस्सा लेने पर शनिवार को मंजूरी मिली है। लुसाने (स्विट्जरलैंड)ने हुई बैठक में आईओसी ने इस पर अपनी सहमति दी।
ओलम्पिक इतिहास में पहल बार कोरिया की संयुक्त टीम आइस हॉकी में मैदान पर उतरेगी। इससे पहले सिर्फ दो बार विश्व स्तर पर कोरिया की संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया था। सबसे पहले जापान में टेबल टेनिस चैम्पियनशिप और 1991 में पुर्तगाल में फीफा अंडर-20 विश्व कप में ही कोरिया की संयुक्त टीम उतरी थी।
dharmpath.com dharmpath