पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

त्रिशूर (केरल), 1 मई (आईएएनएस)। एक 29 वर्षीय दलित महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दिल दहलाने वाली यह घटना सरेआम हुई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हो सकता है कि पति ने यह अपराध महिला द्वारा तलाक मांगने पर किया हो। हत्या के बाद से वह फरार है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह घटना रविवार को जितू नाम की महिला के कुदुंबश्री बैठक (महिलाओं की एक बैठक) से निकलने के दौरान हुई। उसके पति विराज ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “कुदुंबश्री कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्राम परिषद के सदस्य मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला को जलाए जाने के दौरान सभी मूकदर्शक बने रहे।”

उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले गए। वह भी बचाने के दौरान झुलस गए।

पुलिस ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने की वजह से दंपति कुछ समय पहले अलग हो गए थे। दंपति की कोई संतान नहीं है। इनके तलाक की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी।

पुलिस को संदेह है कि विराज मुंबई में हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493