पति-पत्नी में कहासुनी, पति ने आग लगा दी जान

जानकारी के अनुसार भेलगांव निवासी ननकू शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीने को लेकर घर में कोहराम मचा रहता था। नशे की हालत में परिवार के सदस्यों को मारता पीटता था। बीती देर रात नशे में धुत होकर जब वह घर आया तो पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बीच उसने तैश में आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने ननकू के शरीर में लगी आग को जल्दी-जल्दी बुझाया और आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493