पति-पत्नी में न हो अहं का टकराव : छग के मंत्री (फोटो सहित)

मंत्री अग्रवाल ब्राइट फाउंडेशन की ओर से रविवार देर शाम यहां के रंग मंदिर में आयोजित विधवा, विधुर और तलाकशुदा लोगों के परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे जोड़ों को सुखी और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और सुखी रहने का मंत्र दिया।

अग्रवाल ने कहा कि जिनके पति या पत्नी की असमय मृत्यु हो गई है, उनके लिए सामाजिक जीवन में रहते हुए बिना संगी के पूरा जीवन जीना मुश्किल होता है। जिनके बच्चे हों, उनकी पीड़ा तो और ज्यादा होती है। ऐसे में पति को पत्नी या पत्नी को पति मिलने से ज्यादा बड़ी बात बच्चों को मां-बाप के मिलने की है। उनके सुखद भविष्य के लिए पुनर्विवाह ज्यादा जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि विवाह के बंधन में बंध्े दिखते तो सिर्फ वर-वधू हैं, पर जुड़ाव पूरे परिवार का होता है। तकलीफ आती है तो पूरा परिवार भुगतता है, इसलिए जरूरी है कि पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए जीवन पथ पर चलें।

मंत्री अग्रवाल अश्वनी नगर में आयोजित विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन और विवाह समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित 5 जोड़ों को शगुन भेंटकर सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493