पति बनकर खुश हैं मार्क

लंदन, 1 जून (आईएएनएस)। नवविवाहित टीवी प्रस्तोता मार्क राइट का कहना है कि पति होना कमाल की बात है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 28 वर्षीय टीवी प्रस्तोता मार्क ने टीवी धारावाहिक ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ की पूर्व कलाकार मिशेल कीगन के साथ विवाह का खुलासा करते हुए कहा कि वे मालदीव्स में हनीमून मना रहे हैं।

मार्क ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “पति होना सचमुच कमाल का अनुभव है। आगे की जीवनयात्रा के लिए रोमांचित हूं।”

मार्क ने शादी के बाद पहली बार इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी शादी सफोल्क के बरी सेंट एडमंड्स चर्च में हुई और उनकी दुल्हन ने शादी के लिए एक बेहद खूबसूरत परिधान का चुनाव किया था।

मार्क ने कहा, “वह दुल्हन के रूप में बेहद शानदार लग रही थी। उसकी पोशाक बेहद खूबसूरत थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493