पति से अलग हुईं जैनेट जैक्सन

लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका जैनेट जैक्सन अपने पति विस्साम अल मना से अलग हो गईं हैं। जैनेट ने जनवरी में ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

पेजसिक्स की रपट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह अलगाव सौहार्द्रपूर्ण है और वे संयुक्त रूप से बच्चे के माता-पिता बने रहेंगे। जबकि दूसरे सूत्र का कहना है कि इन दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से झगड़ा चल रहा था।

इस जोड़ी के साथ निकट से काम करने वाले सूत्र का कहना है, “जैनेट ने सोचा कि विस्साम उसे गर्भावस्था के दैरान कुछ ज्यादा ही नियंत्रित करने लगा था। और जैनेट ने उसे अपने ऊपर हुक्म चलाने दिया और यहां तक कि संगीत कार्यक्रमों में उसकी प्रस्तुति के दौरान भी।”

एक सूत्र के अनुसार, जैक्सन का अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलना भी उसके पति को अच्छा नहीं लगता था।

फिर भी इस जोड़ी को आशा है कि बच्चे को मदद मिलती रहेगी।

शादी के लगभग पांच वर्ष बाद इनके पहले बच्चे ईसा अल मना का तीन जनवरी को जन्म हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493