राजामौली के ट्विटर पर 30 लाख फालोअर

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्विटर पर फिल्मकार एस.एस. राजामौली के फालोअर की संख्या रविवार को 30 लाख तक पहुंच गई।

‘बाहुबली’ के निर्देशक ने खुद को अपने परिवार के सदस्य जैसा मानने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

राजामौली (43) ने रविवार को ट्विटर पर कहा, “30 लाख दिल..आपका प्यार, प्रशंसा, समर्थन, आलोचना, मदद मुझे परिवार जैसा महसूस कराती है। धन्यवाद।”

उन्होंने कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ का तमिल ऑडियो रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म का पहला भाग ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ हिंदी में फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा 7 अप्रैल को फिर जारी किया गया है।

फिल्म का दूसरा भाग ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493