पत्नी और 3 संतानों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर और फिर छुरा घोंपकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक में गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार है और माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को कहा कि सुमित कुमार की गिरफ्तारी उडुपी में हुई।

आरोप है कि सुमित कुमार ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में घर पर अपनी पत्नी अंशु बाला (32), बेटा परमेश (5) और दो जुड़वां संतानों आकृति (4) व अरु (4) को पेय पदार्थ में नींद की गोली डालकर पिला दिया और इसके बाद छुरा घोंपकर उनकी हत्या कर दी।

भागने से पहले उसे अपने साले से यह कहा था कि वह अपनी बीवी-बच्चों को मार चुका है और अब खुद को खत्म करने जा रहा है। इसके बाद वह लापता हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493