पत्नी व बच्ची की हत्या कर पति ने खुद का गला काटा

जानकारी के मुताबिक, जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहां चौबे गांव निवासी रामरतन (30) का शुक्रवार को सुबह पत्नी पूनम (28) से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर रामरतन ने पूनम और अपनी नौ माह की बेटी वैष्णवी की घर में रखी हंसिया से काट कर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद सदमे में आए पति से खुद के गले पर भी हंसिया से प्रहार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए रामरतन को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493