पत्नी से अवैध संबंध को लेकर भाई को पीटकर मार डाला

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर गुस्साए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर गुस्साए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नजफगढ़ के छावला इलाके की है।

दक्षिण-पश्चिम जिले की इस घटना में राकेश कुमार (23) को उसके भाई प्रमोद (25) ने रॉड से पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त सुरेंदर कुमार ने आईएएनएस को बताया कि स्थानीय पुलिस को इस हत्या की जानकारी तड़के 3.40 बजे मिली। प्रमोद को पुलिस ने वारदातस्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

प्रमोद ने बताया कि जब वह करीब तीन बजे उठा तो पत्नी को अपने कमरे में नहीं पाया। वह उसे खोजने की कोशिश की तो नहीं मिली।

कुमार ने कहा कि प्रमोद ने राकेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो बहुत देर तक कोई जवाब नहीं मिला। उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी अंदर है। जब वह दरवाजा खटखटाना जारी रखा तो राकेश ने दरवाजा खोला। उसने पत्नी को अंदर पाया।

इसके बाद प्रमोद आपा खो दिया और राकेश के सिर पर बार-बार रॉड से हमला कर दिया। राकेश को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से मृत घोषित कर दिया गया।

प्रमोद का पिता मजदूरों का ठेकेकार है। प्रमोद और राकेश सहित उसके चार भाई अपने पिता के साथ ही काम करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493