पत्नी से परेशान पति हेलमेट पहनकर ट्रेन के टायलेट में छिपा

मरुधर एक्सप्रेस रुदौली स्टेशन रुकी तो एस 5 बोगी के यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बांका लिए एक युवक को टायलेट मंे छिपे होने की बात कही। आरपीएफ के जवानों ने वहां पहुंचकर युवक को निकलने के लिए कहा, परन्तु वह बाहर नहीं आया।

जब टायलेट का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक बाहर आया। उसने अपना नाम लखनऊ के खजाना मार्केट निवासी सुभाष कश्यप बताया। सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी एक युवक की सहायता से उसकी हत्या कराना चाहती है। जिससे बचने के लिए वह यहां पर छिपकर बैठा है। उसने बताया कि उसके दो पुत्रियां तथा एक बेटा भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493