मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री तारा अलीशा बेरी फिल्म ‘लव गेम्स’ में पत्रलेखा के साथ मंच साझा करती नजर आएंगी। उनका कहना है कि पत्रलेखा के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि फिल्म के सेट पर उन दोनों के बीच कैट फाइट है या कोई प्रतिस्पर्धा? इस पर उन्होंने कहा, “फिल्म में सभी किरदारों के लिए अपनी विशेष जगह होती है। इसके अलावा, मैं लंबे समय से पत्रलेखा को जानती हूं और मुझे पता है कि वह बहुत अच्छी है।”
विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म ‘लव गेम्स’ में गौरव अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म में तारा, अलीशा की भूमिका में हैं, जो एक गलत रिश्ते में हैं। लेकिन बाद में उन्हें गौरव से प्यार हो जाता है।
उन्होंने कहा कि वह फिल्म-निर्देशक विक्रम भट्ट को अपना संरक्षक मानती हैं।
विक्रम के बारे में उन्होंने कहा, “विक्रम भट्ट और महेश भट्ट बहुत सहज हैं और उन्हें एक कलाकार के रूप में देखा जा सकता है। इससे समझा जाएगा कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। ऐसे निर्देशक के साथ काम करना वरदान है और मेरे लिए वह सिर्फ निर्देशक ही नहीं, संरक्षक भी हैं।”
dharmpath.com dharmpath