सीपीएन-एमएल ने एक बयान में कहा, “ये द्विपक्षीय सहयोग समझौते बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनसे नेपाल द्वारा स्वयं ही दीर्घावधि के सामाजिक-आर्थिक विकास उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।”
बयान में उल्लेख किया गया है कि इन समझौतों से नेपाल के व्यापार में विविधता लाने के मार्ग खुले हैं। पार्टी ने इनके जल्द क्रियान्वयन पर भी जोर दिया है।
पार्टी के मुताबिक, “नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए दोनों देशों के बीच व्यापार विविधिकरण, सीमापार संपर्क, बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, पुनर्निर्माण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यटन और वित्त क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग समझौते हुए हैं और ये सभी नेपाल के आर्थिक-सामाजिक विकास में महती भूमिका निभाएंगे।”
नेपाली प्रधानमंत्री के चीन दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 10 समझौते और ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसमें पारगमन परिवहन समझौता और मुक्त व्यापार समझौते का संयुक्त अध्ययन शामिल है।
dharmpath.com dharmpath