मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता बमन ईरानी कैंसर पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से एक गैर-सरकारी संगठन ‘कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन’ की ओर से आयोजित फैशन शो में पत्नी जेनोबिया संग रैंप पर चले।
अभिनेता ने रैंप पर पत्नी संग ली गई एक फोटो गुरुवार को ट्विटर पर साझा की।
उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा, “कैंसर पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने के उद्देश्य से एक सुंदर महिला के साथ रैंप पर चला, जेनोबिया! मिसेज ईरानी।”
इस फोटो में जहां बमन को बंद गला सूट में देखा जा रहा है, वहीं उनकी पत्नी नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बमन को आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath